Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन...

स्वतंत्रता दिवस पर योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

0

मनेद्रगढ़ :  मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति ने सेवा निवृत्त प्राचार्य एवं समाजसेवी मुन्नालाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला योग समिति की योग प्रभारी बलबीर कौर, अखिल भारतीय योग महासंघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि , समाजसेविका रूपा पोद्दार , नवल किशोर सिंह वरिष्ठ नागरिक पवन पोद्दार, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार, विकास कुमार गोयल, पिंकी सलूजा सुशील कुमार गुप्ता धर्मराज वर्मा, विवेक कुमार तिवारी आदि योग साधक उपस्थित थे। देश प्रेम की भावना प्रेरक गीतों के प्रस्तुति नवल किशोर सिंह,एम एल श्रीवास्तव बलवीर कौर एवं श्रीमती नीलू सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here