भटगांव : अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में दबिश देकर पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 47 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
16 अगस्त 2026 को भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलोनीकला के सबरिया डेरा निवासी बनाऊ गोड अपने घर में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी बनाऊ गोड पिता लालजी गोड, उम्र 32 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सउनि बलिराम निराला, प्रउनि नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक भूपेंद्र साहू, अश्वनी डड़सेना, प्रत्येन बर्मन, राजेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




