Home छत्तीसगढ़ जिला चिकित्सालय चिरमिरी में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित उपचार...

जिला चिकित्सालय चिरमिरी में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित उपचार एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की सुविधाएं उपलब्ध

0

चिरमिरी,एमसीबी : जिला चिकित्सालय चिरमिरी में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाक, कान एवं गला (ENT) रोगों से संबंधित विभिन्न जांच, उपचार एवं आवश्यक प्रक्रियाएं* उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं से जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है तथा अनावश्यक रूप से अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

जिला चिकित्सालय में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित मरीजों के लिए *डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी* सहित विभिन्न आवश्यक प्रक्रियाएं की जा रही हैं। इनमें कान की सफाई, कान एवं नाक से (Foreign Body)कीट निकालना, संक्रमण एवं रक्तस्राव की स्थिति में कान की पैकिंग तथा नकसीर के प्रबंधन हेतु नेज़ल पैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही फटे हुए कान के लोब (Split Ear Lobule) एवं फटे हुए होंठ (Split Lip) की मरम्मत, कान एवं गर्दन की सूजन अथवा फोड़े में **Incision & Drainage द्वारा मवाद निकालने, गले में फंसी *मछली की काँटा (Fish Bone) एवं सिक्के (Coin) जैसे विदेशी पदार्थों को निकालने* की आवश्यक प्रक्रियाएं भी की जा रही हैं।

चक्कर अथवा वर्टिगो की शिकायत वाले मरीजों के लिए Dix-Hallpike परीक्षण के माध्यम से आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार *फेशियल पाल्सी (चेहरे के लकवे) से संबंधित मरीजों का उपचार एवं प्रबंधन भी किया जा रहा है, जिसमें आवश्यकता अनुसार फिजियोथेरेपिस्ट के सहयोग से मरीज को उपचार एवं पुनर्वास संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

इसके अतिरिक्त ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस (Oral Submucous Fibrosis) से संबंधित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यकतानुसार मुख के अंदर इंजेक्शन द्वारा उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला चिकित्सालय चिरमिरी द्वारा मरीजों को समय पर जांच, उचित उपचार एवं आवश्यक प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों जैसे नकसीर, कान अथवा नाक में विदेशी वस्तु फंसना, गले में मछली की काँटा या सिक्का फंसना तथा कान-गर्दन में संक्रमण/फोड़े जैसी स्थितियों में मरीजों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें त्वरित उपचार प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।

जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि नाक, कान एवं गला संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। बच्चों में कान, नाक या गले में कोई वस्तु फंसने की स्थिति में स्वयं निकालने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्था अथवा जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सहायता लें।

जिला चिकित्सालय चिरमिरी, जिला MCB मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here