Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन में कुल...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश

0

सक्ती :  सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत बस्ती बाराद्वार निवासी शिवदयाल कोशले ने वृद्धा पेंशन पर रोक लगाकर वृद्धा पेंशन न मिल पाने पर पेंशन दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम घोघरी निवासी रामाश्राय कलार ने ग्राम पंचायत घोघरी जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार वार्ड नंबर 2 निवासी राजकुमार महंत ने बिजली योजना के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here