Home छत्तीसगढ़ सुकमा में नक्सलियों के मंसूबे नाकाम! जंगल से जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर समेत...

सुकमा में नक्सलियों के मंसूबे नाकाम! जंगल से जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद

0

सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगल क्षेत्रों में छिपाकर अथवा डम्प कर रखी गई सामग्री को सुरक्षित रूप से बरामद करने के उद्देश्य से समय-समय पर एरिया डोमिनेशन एवं CASO ड्यूटी संचालित की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 18.08.2026 को प्राप्त आसूचना के आधार पर थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम इत्तलंका के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में डम्प कर छिपाकर रखी गई सामग्री के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त आसूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर एवं 150 BN CRPF के CO से श्री राकेश चंद्र शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री रोहित शाह समन्वय कर संयुक्त तलाशी कार्यवाही की योजना तैयार की गई। तदनुसार F/150 BN, QAT 150 BN CRPF एवं थाना चिंतलनार पुलिस की संयुक्त टीम दिनांक 18.08.2026 को प्रातः तलाशी कार्यवाही हेतु रवाना हुई।

तलाशी कार्यवाही के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा ग्राम इत्तलंका से लगभग 300 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली गई। संभावित IED खतरे को ध्यान में रखते हुए BDD टीम की सहायता से सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान एक स्थान पर कपड़े में लिपटा हुआ एक संदिग्ध बैग बरामद किया गया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के पश्चात संदिग्ध बैग की जांच करने पर उसमें नक्सलियों द्वारा पूर्व में डम्प कर छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री एवं अन्य सामग्री बरामद हुई।

बरामद सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तलाशी कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात सभी सुरक्षा बल के जवान सुरक्षित रूप से अपने कैंप वापस लौट आए।

बरामद सामग्री का विवरण

1. जिलेटिन स्टिक (Vishnu Power) – 25 नग
2. BGL Head – 16 नग
3. Detonator Case – 25 नग
4. Cordex Wire – 12 मीटर
5. Electric Detonator – 02 नग
6. BGL Plunger – 06 नग
7. Flexible Wire – 05 मीटर
8. Charging Cable – 01 नग
9. Battery Connector – 01 नग
10. BGL Raw Material – 01 नग
11. Belt – 01 नग
12. Velcro – 03 रोल
13. Plastic Drum – 01 नग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here