Home छत्तीसगढ़ मरीज के लिए डॉक्टर भगवान के स्वरूप होते हैं : नेता...

मरीज के लिए डॉक्टर भगवान के स्वरूप होते हैं : नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत

0

सक्ती  : मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नवनिर्मित नोबल लाइफ हास्पिटल का फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस अवसर पर सभी अतिथियों का हॉस्पिटल परिवार के द्वारा गजमाला पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया नोबल हॉस्पिटल का शुभारंभ करते हुए डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा डॉक्टर भगवान के स्वरूप होते हैं और आप सभी मरिज के साथ अच्छे संबंध बनाकर चले मरीज का विश्वास जीतना ही डॉक्टर का परम कर्तव्य होता है हर मरीज अपने बीमारी का इलाज कराने आप तक आता है और उसका विश्वास होता है कि मैं डॉक्टर से इलाज कराऊंगा तो मेरी जान बच जाएगी आप सभी से कहना चाहूंगा निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करें दीन दुखियों की सेवा करें यही नारायण सेवा है.

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा नगर के लिए गौरव की बात है अब उचित इलाज के लिए मरीजों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि नोबल हॉस्पिटल में सभी बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम द्वारा यह हॉस्पिटल खोला गया है यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है आप सभी मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज करें और डॉक्टर मरीज के बीच का धर्म निभाएं और हर मेरीजो को अच्छी सेवा दें ताकि अस्पताल सहित शक्ति जिले का नाम रोशन हो मैं आप सभी डॉक्टरों की टीम को बधाई देना चाहूंगी कि आप लोगों के एक जुट प्रयास से यह संभव हो पाया है कि आप क्षेत्र की जनता को अच्छी सेवा देने के लिए इस अस्पताल का निर्माण कराया है और आप सभी अच्छी इलाज मुहैया कराएं ताकि मरीज डॉक्टर के बीच विश्वास बना रहे हैं हॉस्पिटल लोकार्पण में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर , नरेश गेवाडीन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ,बंटीं धंनजल गिरधर जायसवाल पीटूं ठाकुर , अमीत राठौर, साधेश्वर गबेल , चंद्र कुमार सोनी सरपंच, रथराम पटेल, अलका जायसवाल, कलावती सांडे सरपंच विशाल जांगड़े सरपंच , भुरू अग्रवाल , सहित भाजपा, कांग्रेस, के जिला ब्लॉक पदाधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here