साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद : नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 89 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की 89 छात्राओं को शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोनवानी, एल्डरमैन सेवक निषाद, रितेश यादव, समिति सदस्य विनोद नेताम, प्रतिभा हूमने, मोना देववंशी, पुष्पा सूर्यवंशी, मधु देवांगन एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था की प्राचार्य अलका दानी, प्रधानपाठिका रंजना परिहार, अजय यादव, श्री सर्वांकर, कमल साहू, दीप्ते कुर्रे, योगिता देवांगन, परमिला खलखो, वर्षा पटेल, सरोज साव, कल्पना ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। जिन्होंने छात्राओं को अपने हाथों से नई साइकिलों की सौगात दी।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को साइकिल का उपयोग सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक करने की सलाह दी। छात्राओं ने साइकिल मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन की इस योजना के प्रति आभार जताया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को लाभ मिलता है। जिसमें दूर के गांवों से स्कूल आने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के माध्यम से साइकिल बांटी जाती है।




