Home छत्तीसगढ़ साइकिल छात्राओं की शिक्षा होगी सरल और सुगम: योगेश्वर सिन्हा

साइकिल छात्राओं की शिक्षा होगी सरल और सुगम: योगेश्वर सिन्हा

0

महासमुंद :  बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोला में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि यह साइकिलें उनकी शिक्षा की यात्रा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाएगी तथा वे निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी।उन्होंने कहा कि सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने माता पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रौशन करें।इस अवसर पर ग्राम सरपंच संतोष साहू, उप सरपंच विश्वनाथ धीवर, भाजपा नेतागण बेनीराम साहू, मधु चौहान, पोषण निर्मलकर, कीर्ति बघेल, मिथलेश साहू अजय साहू, धर्मेंद्र यादव सहित स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here