रायपुर :महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को ED ने रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने विकास गर्ग को 3 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ED को सौंप दिया है। अब ED 21 अगस्त तक विकास गर्ग से पूछताछ करेगी।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने विकास गर्ग को 14 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। विकास गर्ग EBIX Inc. के चेयरमैन हैं, जिसपर विभिन्न कंपनियों, विदेशी निवेश और संपत्तियों के जरिए निवेश का आरोप है।
फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद ईडी 21 अगस्त तक विकास गर्ग से पूछताछ कर मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं की जांच करेगी।




