Home छत्तीसगढ़ सक्ती में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार;...

सक्ती में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार; 7 लीटर महुआ शराब जब्त

0

सक्ती  :कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 19.08.2026 को आबकारी वृत्त सक्ती में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम सकरेली (बा), वार्ड क्रमांक 06 में छापामार कार्रवाई की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले क्रेता को भेजकर ग्राम सकरेली (बा) निवासी मीना पति दुजराम से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई। तत्पश्चात आरोपी के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से:

1. पीले रंग का जरिकेन – 05 लीटर महुआ मदिरा
2. पारदर्शी प्लास्टिक बोतल – 02 लीटर महुआ मदिरा

इस प्रकार कुल 07 लीटर अवैध महुआ मदिरा जप्त की गई।

आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, कमलेश एवं परस का सराहनीय योगदान रहा।

जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि अवैध शराब की सूचना दें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here