सक्ती : पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए निर्देश पर सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनकी गतिविधियों की जानकारी संकलित करने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने पर
पुलिस निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी, भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर के सुचना पर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी जिस पर
दिनांक 19.08.2026 को थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास समीर खान नामक व्यक्ति मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा के अंक लिखवाकर लोगों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा खिला रहा है।
सूचना पर थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे समीर खान को पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से रेडमी नोट कंपनी का 01 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹7,000/-, बरामद किया गया।मोबाइल फोन की जांच करने पर व्हाट्सएप चैट में सुरेश अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर सट्टा के अंक लिखकर “कल्याण” में लगाने संबंधी बातचीत पाई गई। सट्टा खिलाने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में स्वीकार किया गया। पूछताछ एवं मेमोरण्डम में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में संबंधित मोबाइल नंबर को “सुरेश खान/सुरेश अग्रवाल” के नाम से सुरक्षित कर व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा के अंक लिखवाकर सट्टा खिलाने की जानकारी दी गई।
इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा सुरेश चंद अग्रवाल की तलाश कर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का 01 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप में समीर खान के मोबाइल नंबर को सुरक्षित कर उसके माध्यम से सट्टा के अंक लिखकर “कल्याण” में लगाने संबंधी बातचीत पाई गई।
प्रकरण में दोनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा गतिविधि में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त किए गए। आरोपियों का कृत्य धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. समीर खान
पिता – अब्दुल गफ्फार खान, उम्र – 32 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 03, राजापारा, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती न्यायालय रिमांड पर भेजा गया गया जहां से उन्हें जेल दाखिल कराया गया
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका उनके गतिविधियों की जानकारी मीलने पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर में सट्टे पर की गई कार्रवाई को लेकर चर्चा आखिर सट्टे पर यह कैसी कार्यवाही जबकि नगर में प्रतिदिन करोड़ो का होता है सट्टा पर पुलिस जब भी करती है कार्रवाई छोटे कार्रवाई कर करती है खानापूर्ति करती जबकि थाने के आसपास पुलिस अधीक्षक के बंगले के आसपास एवं नगर के विभिन्न मार्गों पर सटोरियों का जाल बिछा है परंतु चोटों पर कार्रवाई कर बड़ों को अभय दान दिया जाता है आखिर यह छोटे सैटोरिया पट्टी किसे देते हैं यहां तक आखिर पुलिस क्यों नहीं पहुंच रही है यह सोचने में मजबूर नगर की जनता




