Home छत्तीसगढ़ रायपुर के भनपुरी में धर्मांतरण को लेकर विवाद, बजरंग दल ने पुलिस...

रायपुर के भनपुरी में धर्मांतरण को लेकर विवाद, बजरंग दल ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

0

रायपुर :  राजधानी के भनपुरी इलाके में एक मकान में धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। संगठन ने आरोप लगाया कि मकान के भीतर दर्जनों लोगों को धर्मांतरित करने की गतिविधियां चल रही थी। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया। इसके बाद संगठन की ओर से पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अपराध दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

बजरंग दल ने अपने ज्ञापन में आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में अवैध धर्मांतरण के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here