Home छत्तीसगढ़ बस्तर यूनिवर्सिटी की भर्ती पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, पारदर्शिता पर सवाल; जांच समिति...

बस्तर यूनिवर्सिटी की भर्ती पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, पारदर्शिता पर सवाल; जांच समिति की मांग

0

जगदलपुर :  शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर विश्वविद्यालय) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही शैक्षणिक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है। जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संतोष बाफना ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा है।

संतोष बाफना का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की बजाए दूसरे प्रदेश के आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है. उनके अनुसार पहले 59 फिर 162 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की गई, लेकिन यूजीसी के नियमों का पालन इस भर्ती प्रक्रिया में नहीं किया गया।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि दावा आपत्ति के लिए जारी की गई सूची में सिर्फ आवेदन नंबर जारी किये गए. जबकि आवेदकों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में है।

भाजपा नेता के आरोपों का साथ का साथ कांग्रेस ने भी दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार से इस मामले में जांच समिति का गठन करने की भी मांग कर दी है. इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों द्वारा मामले को उठाने की भी बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here