Home छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में 4.51 करोड़ की कथित गड़बड़ी! प्रभारी DEO पर कार्रवाई...

शिक्षा विभाग में 4.51 करोड़ की कथित गड़बड़ी! प्रभारी DEO पर कार्रवाई की तैयारी, बैंक खाता होल्ड करने की सिफारिश

0

बलरामपुर : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने अधिकारी के निलंबन के साथ संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की अनुशंसा की है.

बात हो रही है प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की, जिनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे. जिले में पदस्थापना के बाद मनीराम यादव के कई कथित अनियमितताएं सामने आई हैं. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच समिति का गठन किया था.

सामने आई जांच समिति की रिपोर्ट में अधिकारी के निलंबन के साथ संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की भी अनुशंसा की है. अब इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here