Home देश ₹2,500 की पहली किस्त जारी, लेकिन खाते में कब आएगा पैसा? दिल्ली...

₹2,500 की पहली किस्त जारी, लेकिन खाते में कब आएगा पैसा? दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

0

दिल्ली सरकार ने आज महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त जारी की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की। हालांकि लाभार्थियों के खाते में पैसा 1 सितंबर को ही आ पाएगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

2,500 लाभार्थियों को दिए गए अप्रूवल लेटर

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना को हमने 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के लिए शुरू किया था। आज हमने योजना के तहत पहले 2,500 लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौंपे। उनके बैंक खाते और CBDC वॉलेट खुलने के बाद 1 सितंबर को उनके खातों में पैसे जमा कर दिए जाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली की महिलाएं खुश हैं और हम उनके सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।’

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना 1 अगस्त से प्रभावी हुई थी और इस योजना के लिए अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्‍ट्रेशन करा चुकी हैं। इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे लेकिन इस 2500 रुपये का इस्तेमाल हर महीने नहीं किया जा सकता है क्योंकि इन 2500 रुपये में से 1500 रुपये उनके खाते में FD (फिक्स डिपॉजिट) कर दी जाएगी और बचे हुए 1000 रुपये डिजिटल करेंसी (CBDC) के मिलेंगे, वो भी सिर्फ डिजिटल खर्च के लिए।

एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे करें चेक-

  1. सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के ऑफिशियल पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर दिखाई दे रहे Track Application विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बर्थ डेट और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा डालना होगा।
  4. ये सभी जानकारी भरने के बाद Sign In बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

  1. महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वह अपने परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए।
  2. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  3. महिला दिल्ली में रजिस्टर्ड वोटर होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पति या उसके माता-पिता में से कोई भी आवेदन की तारीख पर कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  4. पिछले 12 महीनों के दौरान परिवार की बिजली की खपत 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कौन नहीं हैं आवेदन के पात्र?

  • सरकारी पेंशन या नियमित वित्तीय सहायता पाने वाली महिलाएं पात्र नहीं होंगी।
  • आयकरदाता, GST भरने वाले, सरकारी कर्मचारी और जन प्रतिनिधि भी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य चार पहिया वाहन का मालिक है तो भी पात्रता प्रभावित होगी।
  • जिन महिलाओं के 3 से ज्यादा बच्चे हैं या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, वे भी इस योजना की शर्तों के मुताबिक पात्र नहीं हैं।

केजरीवाल ने भी शुरू की थी इस तरह की योजना

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP सरकार ने ‘महिला सम्मान योजना’ शुरू की थी, जिसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 दिए जाते थे। बजट 2024-25 की घोषणा करते समय, तत्कालीन AAP सरकार ने इस योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here