Home छत्तीसगढ़ श्री राघव मंदिर में 2 सितंबर को सजेगा हलषष्ठी पूजन का...

श्री राघव मंदिर में 2 सितंबर को सजेगा हलषष्ठी पूजन का आस्था संगम, माताएं करेंगी संतान की दीर्घायु की कामना

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 2 सितंबर को किरंदुल के श्री राघव मंदिर में सामूहिक हलषष्ठी (हलछठ) पूजन होगा।

श्री राम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देवस्थान समिति) द्वारा आयोजित कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से मंदिर प्रांगण में शुरू होगा। इसमें सामूहिक पूजा-अर्चना और व्रत-कथा का आयोजन किया जाएगा।

नगर की माताएं पारंपरिक विधि-विधान से व्रत रखकर अपनी संतानों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए पूजा करेंगी।

समिति ने किरंदुल नगर और आसपास की सभी माताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजन में शामिल होने की अपील की है।

जानकारी के लिए प्रधान पुजारी पं. सत्येंद्र प्रसाद शुक्ला – 7898590528 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here