महासमुंद : सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी आवश्यक मासिक बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री (संगठन)एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला,पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, वार्ड एवं बूथ प्रभारियों तथा वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंग।
संगठन की मजबूती और आगामी निर्वाचन
आगामी चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ विस्तृत रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन के प्रभावी कार्य संचालन हेतु पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं एवं स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ आम जन से भरवाये जा रहे फॉर्म की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बिजली के बढ़े हुए बिलों ,स्मार्ट मीटर अनियमितता और चीनी के दामों में वृद्धि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। शहर की बदहाल सड़कों, विशेष रूप से बीटीआई रोड एवं तुमगांव मार्ग की जर्जर स्थिति चर्चा की गई। बैठक को अमरजीत चावला, विनोद चंद्राकर, डॉ. रश्मि चंद्राकर, गुरमीत चावला, संजय शर्मा, निखिलकांत साहू, खिलावन बघेल, भरत ठाकुर नितेंद्र बैनर्जी, सोनम बंसोड, गोविंद साहू, राजू साहू सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक का संचालन खिलावन बघेल ने तथा आभार गुरमीत चावला ने किया बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने और संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में निर्मल जैन, मुश्ताक खान, भरत ठाकुर, गुरप्रीत धनवा, मिंदर चावला, तुलसी साहू, गोविंद साहू, नीतेन्द्र बेनर्जी, सोनम बंसोड, तबरेज खान, हार्दिक सोना, जय देवांगन, रिंकू चंद्राकर, अनीश राजवानी, राहुल लालवानी, शहबाज राजवानी, रवि साहू, गोपी चंद तारक, राजू साहू, श्रीमती कविता तिवारी, दशोदा ध्रुव, दुष्यंत होता, राजेश नेताम, लीलू साहू, मोती साहू, जीवन यादव, तोषण कन्नौजे, जुगल किशोर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,अब्दुल जावेद, भानु सोनी सहित अन्य उपस्थित रहें।




