महासमुंद: रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आगामी 15 सितंबर को नुआखाई पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए महासमुंद जिला कलेक्टर विनय लंगेह को पत्र लिख कर नुआखाई पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की। विधायक श्री मिश्रा ने बताया कि महासमुंद जिला में उत्कल बाहुल लोगो की अधिकता है जो नुआखाई पर्व पारम्परिक रीति रिवाज एवं सामाजिक परम्परा के अनुरूप बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे परिवार जनों के साथ एकजुट होकर मनाते है। श्री मिश्रा ने इस सम्बंध में कलेक्टर से फोन पर भी चर्चा की है और पर्व विषय में भी बताया है। के माध्यम से बताया कि इस वर्ष 15 सितम्बर को नुआखाई मनाया जाना प्रस्तावित है।
नुआखाई पर्व क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक परम्पराओ से जुड़ा पर्व है । इस पर्व में क्षेत्र के लोगो की व्यापक सहभागिता रहती है।विधायक की मांग पर कलेक्टर ने आगामी 15 सितम्बर मंगलवार को नुआखाई, ऋषि पंचमी पर्व पर अवकाश की घोषणा की। अवकाश की घोषणा पर पिथौरा उत्कल समाज के अध्यक्ष यूके दास , संरक्षक पी सी त्रिपाठी, प्याले लाल मिश्रा, पी सी सामन्तराय , राधेश्याम पांडे, रामचन्द्र मिश्रा, अरुण कुमार देवता, नवीन पंडा, महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती शोभा त्रिपाठी, श्रीमती नीना दास, पुष्पा दास, सुषमा पुरोहित, गीता महापात्र, जयंती देवता, जयंत महापात्र, शम्भू शंकर मिश्रा, नित्यानंद पंडा, राजेन्द्र नंदे, योगेंद्र पंडा, मिनीकेतन दास, राजेन्द्र पुरोहित सहित उत्कल समाज व उड़िया भाषी समाजजनों ने विधायक पुरन्दर मिश्रा व शासन-प्रशासन का आभार जताया है।




