गरियाबंद (राजिम)दो सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रामावतार शर्मा शासकीय पूर्व मा शाला दर्रीपारा सेवाकाल-42 वर्ष ,नेकराम यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक *शाला कोसमी सेवाकाल 31वर्ष
संकुल से स्थानांतरित शिक्षक मनोज कुमार मेरसा , सुश्री मन्तीकुमारी मिंज, खेमलाल वर्मा, उमेश कुमार सोम, जगदेव राम नेताम
राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- संकुल केंद्र-दर्रीपारा से विगत वर्ष सेवानिवृत्त या स्थानांतरित हुए शिक्षकों के सम्मान में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुढादेव मंदिर परिसर कोसमी में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार चंद्राकर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद एवं विशिष्ट अतिथि श्याम चंद्राकर सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद एवं गजेंद्र कुमार थ्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजकुमार सोरी सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीपारा, जीवन लाल सिंन्हा अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति दर्रीपारा, श्री एम आर सोम शिक्षाविद, अशोक कुमार ध्रुव विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि जनक राम ध्रुव बिन्द्रानवागढ़ विधायक एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चंद्राकर के कर-कमलों से मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ शिक्षकों के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
तत्पश्चात दर्रीपारा के संकुल प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ठाकुर के द्वारा स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत के साथ सेवानिवृत्त दोनों प्रधान पाठक एवं स्थानांतरित शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए संकुल केंद्र में उनके कार्य-व्यवहार,दायित्व एवं विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में किए गए योगदान से अवगत कराया गया , सम्मान समारोह में उपस्थित विदाई समारोह के प्रमुख सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरित शिक्षकों ने भी अपना विचार रखा, जिसमें रामावतार शर्मा, नेकराम यादव, मनोज कुमार मेरसा, सुश्री मन्ती कुमारी मिंज, जगदेव राम नेताम आदि ने अपने सेवाकाल के विभिन्न अनुछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला, अपने सेवाकाल के खट्टे मीठे अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सेवाकाल एवं जीवन में आई कठिनाइयों का का समाधान आत्मविश्वास धैर्य और संयम के साथ किया जा सकता है।
संकुल केंद्र जहां से शिक्षक सेवा निवृत्त या स्थानांतरित हुए उनके सभी संस्था प्रमुख द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जनक राम ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि शासकीय सेवकों में शिक्षक ही ऐसा है जो अपने दायित्व से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, इन्हें कभी पूर्व शिक्षक नहीं कहा जाता, समाज में शिक्षा के सबसे बड़े वाहक शिक्षक ही होते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी अपने उदबोधन में स्वस्थ दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि आपके ज्ञान की यात्रा निरंतर जारी रहे, आप सभी की जिम्मेदारी समाज में सबसे महत्वपूर्ण है, इसे ताउम्र निभायें।
मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के हाथों विदाई के मधुर पल में शाल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र, मोमेंटो भेंट कर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षक महेश कुमार ठाकुर, चोवालाल साहू, उत्तम कुमार सोंम, दानेश कुमार ध्रुव, ओंकार दीवान, पुरुषोत्तम साहू, अखिलेश महार, पूर्णिमा वर्मा, शिवबती ध्रुव, संगीता वर्मा आदि शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं,पालकगण, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर स्काउट गाइड दर्रीपारा के स्वयंसेवियों का भी सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ध्रुव के द्वारा किया गया,एवं आभार प्रदर्शन महेश राम पटेल व्याख्याता के द्वारा किया गया।




