Home छत्तीसगढ़ निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें सभी प्रगतिरत कार्य –...

निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें सभी प्रगतिरत कार्य – सीईओ योगेन्द्र श्रीवास

0

जनचौपाल में हितग्राहियों से किया संवाद

कोरिया :  कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विकसित भारत जीरामजी अंतर्गत हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

आवास कार्यों की प्रगति लाने चौपाल का आयोजन
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में प्रगतिरत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। इसके लिए जिले की टीम प्रतिदिन दो से तीन ग्राम पंचायतों में जाकर लंबित आवासों की समीक्षा कर हितग्राहियों से संवाद कर रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मनसुख में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने जनचौपाल में हितग्राहियों से बात की। जनचौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की।समीक्षा करते हुए उन्होने हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवासों निर्माण पूर्ण करने को कहा।

मैदानी टीम से ग्रामवार समीक्षा
ग्राम पंचायत में जनचौपाल में संवाद करने के बाद सीईओ श्री श्रीवास ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभागार में समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतवार प्रगति का आकलन किया। इस बैठक में बैकुंठपुर जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायकों, विकासखंड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं रोजगार सहायकों के कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ श्री योगेन्द्र ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बीबीजी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों महत्वपूर्ण
विकसित भारत जीरामजी योजनांतर्गत स्वीकृत हुए बालिका शौचालय निर्माण कार्य तथा मुक्तिधाम शेड के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री श्रीवास ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास के लिए बनाए जा रहे संसाधनों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होने निर्माण एजेंसियों को विभागीय योजनाओं के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here