Home छत्तीसगढ़ शुद्धिकरण अनुष्ठान” मामले में जिला कांग्रेस कमिटी ने जलाया एफआईआर दिया ज्ञापन

शुद्धिकरण अनुष्ठान” मामले में जिला कांग्रेस कमिटी ने जलाया एफआईआर दिया ज्ञापन

0

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हुए हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर को बताया असंवैधानिक ।
● शुद्धिकरण अनुष्ठान मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर करने तहसीलदार को दिया ज्ञापन ।

एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल: देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून रैली के बाद हुए “शुद्धिकरण अनुष्ठान” मामले ने तूल पकड़ लिया है । इस अनुष्ठान के बाद उपजे विवाद के विरोध में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब प्रेस वार्ता रखी तो हल्द्वानी सिटी कोतवाली में उनके खिलाफ ही भाजपा पार्टी के लोगो ने एफआईआर करवा दिया और कोतवाली द्वारा लिखे इस एफआईआर को कांग्रेसियो ने असंवैधानिक करार दिया । जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आदेशानुसार दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा उक्त कृत्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

किरंदुल नगर के मुख्य बस स्टैंड में कांग्रेसियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई और जनता को बताया कि कैसे भाजपा “मनुवादी विचारधारा” को रखती है । जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी का संदेश था कि देश के इतने वर्षों की आज़ादी के बाद भी देश को जात-पात ओर धर्म के नाम पे बाटने का काम केंद्र सरकार और भाजपा पार्टी के लोग कर रहे है । शकील रिज़वी आदेश पर किरन्दुल नगर में हुए इस धरना प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों में जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ देश के लोगो “हिन्दू-मुस्लिम” और जात पात के नाम पे बाटना जानती है तो वही जिला प्रवक्ता राहुल महाजन ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस मामले में सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर एफआईआर करवाना असंवैधानिक है । वही जिला महामंत्री राजू रेड्डी ने कहा कि भाजपा अब राजनीति के सबसे निम्न स्तर पर पहुच गयी है और ओछी राजनीति के रही है तो नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अमृत टण्डन ने कहा कि भाजपा पार्टी सिर्फ देश के नागरिकों को आपस मे लड़वाना जानती है ।

इस पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमिटी ने अनुविभागीय अधिकारी बचेली के नाम पर ज्ञापन दिया और शासन की तरफ से मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कहा कि जिन लोगो “शुद्धिकरण अनुष्ठान” जैसा कृत्य किया है उनपर एफआईआर किया जाना चाहिए । और यह कहते हुए उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के खिलाफ हुए एफआईआर की कॉपी को जला कर विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की । इस आयोजन में जिला उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता राहुल महाजन,जिला महामंत्री राजू रेड्डी, पार्षद अमृत टन्डन, बालसिंह कश्यप, युवा कांग्रेस ब्लॉकध्यक्ष अशोक भास्कर, महिला कांग्रेस ब्लॉकध्यक्ष काजल आनंद, एनएसयूआई ब्लॉकध्यक्ष जय रेड्डी, शमशाद बेगम, सरिता, गीता सादक, विजय दास अविषेक प्रसाद, कमलेश ठाकुर, अनिकेत मांडले, दीपक सोनी, आकाश सोढ़ी, उमेश बाकडे, चंचला श्रीजन, आदित्य रॉय, करण नायक, नियाल साहा, वाहिद खान, रोशन एवं अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here