Home छत्तीसगढ़ महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए लता...

महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए लता पटेल राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गरियाबंद की जिला संरक्षण अधिकारी लता पटेल को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने लता पटेल को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

लता पटेल ने जिले में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार संरक्षण, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों से अनेक महिलाओं को न्याय एवं संरक्षण प्राप्त हुआ है।गरियाबंद जिले के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है। उनके सम्मानित होने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here