Home छत्तीसगढ़ बचेली-नेरली घाटी में बड़ा हादसा! पेड़ से टकराया ट्रक, सड़क पर लगा...

बचेली-नेरली घाटी में बड़ा हादसा! पेड़ से टकराया ट्रक, सड़क पर लगा लंबा जाम; बसें-कारें फंसीं

0

दंतेवाड़ा :  बचेली-नेरली घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और घाटी में लंबा जाम लग गया।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कई यात्री बसें, कारें और राहगीर फंस गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने के काम में जुट गई। टीम द्वारा सड़क से ट्रक को हटाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here