Home छत्तीसगढ़ 5 सितंबर को पूर्व विधायक विनोद का जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की...

5 सितंबर को पूर्व विधायक विनोद का जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी

0

महासमुंद, सिरपुर-बिरकोनी के साथ अनेक स्थानों पर काटे जाएंगे केक, बिरकोनी में जन्मदिन समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

महासमुंद : महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का जन्मदिन आज शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर केक कटिंग एवं जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

जन्मदिन समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महासमुंद कांग्रेस भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से होगी। यहां केक कटिंग के साथ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा विनोद चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी। बाद कार्यक्रमों का सिलसिला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा। दोपहर 3.30 बजे तुमगांव चौक, 4 बजे पटेवा, 4.30 बजे झलप स्थित चन्ना ढाबा, शाम 5 बजे सिरपुर रेस्ट हाउस तथा शाम 6 बजे बिरकोनी के सुभाष चौक में केक कटिंग एवं जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here