संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरी नगर में यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ यादव भवन, वार्ड क्रमांक 7 से हुआ। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, भाजपा धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा एवं नगर पंचायत के पार्षद एवं एल्डरमैन ने पीली झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा यादव भवन से प्रारंभ होकर जंगलपारा, रानी दुर्गावती चौक एवं बस स्टैंड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंची। यहां लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर लटकाई गई दहीहंडी को यादव समाज के उत्साही युवाओं ने फोड़कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर यादव समाज के अध्यक्ष नंदकुमार यादव, हरीश यादव, सुनाराम यादव, कमल यादव, हेमलता यादव सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पवर्षा एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में राउत नाचा दल, आकर्षक झांकियां तथा राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे समाजजनों ने सभी का मन मोह लिया। राउत नाचा एवं धुमाल की धुन पर जनप्रतिनिधि भी उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए।
पूरे नगरी नगर में श्रीकृष्ण के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आकर्षक झांकियों और भक्ति से सराबोर शोभायात्रा ने पूरे नगर को कृष्णमय कर दिया। दिनभर नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही और नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। स्वागत कार्यक्रम में पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अलका साव डागेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव यश करण पटेल शंकरदेव हरीश साहू प्रतिमा देवांगन दुर्गा शंकर प्रजापति और गौरव तिवारी नें शोभायात्रा का स्वागत किया।




