Home छत्तीसगढ़ एक्सपायरी दवाइयों का बड़ा खेल! धमतरी में प्रशासन की छापेमारी, दो मेडिकल...

एक्सपायरी दवाइयों का बड़ा खेल! धमतरी में प्रशासन की छापेमारी, दो मेडिकल स्टोर बंद

0

धमतरी :  जिले में औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अछोटा चौक स्थित दो मेडिकल स्टोर्स में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने के बाद दोनों दुकानों को तत्काल बंद करा दिया गया।

राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी दवाइयां पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की।

एक्सपायरी दवाइयों पर प्रशासन सख्त

जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। संचालकों को विभागीय नोटिस जारी कर उसका जवाब प्रस्तुत करने तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि NOC मिलने तक दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन नहीं किया जा सकेगा।

दवाइयों के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश

प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाइयों के प्रबंधन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। एक्सपायरी दवाइयों को अन्य दवाइयों से अलग रखना, सुरक्षित तरीके से भंडारित करना और नियमानुसार उनका निस्तारण करना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने कहा कि औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मेडिकल स्टोर्स में दवाइयों की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here