आरंग : क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने संभावित विवाद और शांति भंग की स्थिति को देखते हुए दोनों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 125/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई की।
थाना प्रभारी नरेश साहू के अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जद में आने वाले युवकों में गेंद लाल साहू (20 वर्ष), पिता बलराम साहू और उमाशंकर साहू (33 वर्ष), पिता पुराणिक साहू, दोनों निवासी उगेतरह, थाना आरंग शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक प्रकरण तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी संभावित विवाद या अप्रिय घटना को पहले ही नियंत्रित करना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।
कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता
आरंग पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित विवाद की स्थिति में समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर अप्रिय घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार आगे भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।




