Home क्रांइम कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, परिचित युवक समेत चार...

कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, परिचित युवक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

0

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान पुलिस को नाबालिग कोरर इलाके में मिली। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई।

परिचित युवक समेत चार पर आरोप

पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here