Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़,...

सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ

0

​नागपुर:“सशक्त MCB – हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत 16 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नागपुर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 546 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

​स्वास्थ्य शिविर के प्रमुख आंकड़े:
​कुल OPD : 546, ​NCD स्क्रीनिंग: 186 ​अन्य सामान्य रोग (Other): 118, ​चर्म रोग (Skin & VD): 83, ​नेत्र रोग (Ophthalmic): 56, ​अस्थि रोग (Orthopedic): 43, ​नाक, कान, गला (ENT): 36, ​आभा (ABHA) आईडी निर्माण: 22,​आयुष्मान कार्ड पंजीयन: 02,​RBSK प्रकरण: 0

​जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना
इस दूरदर्शी और जन कल्याणकारी अभियान के सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के मार्गदर्शन और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह जी के विजन की क्षेत्रवासियों ने खुले दिल से प्रशंसा की।
​शिविर के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला भाजपा उपाध्यक्ष यमुना पटेल, सरपंच ललन सिंह और मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

​स्वास्थ्य विभाग की इस शानदार पहल और कुशल प्रबंधन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे तथा उनकी पूरी मेडिकल टीम की निष्ठा और सेवा भावना की सर्वत्र सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस अभियान को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here