Home छत्तीसगढ़ आशीर्वाद का दीया: सेवा और समर्पण के महाअनुष्ठान से जुड़ा नगर पंचायत...

आशीर्वाद का दीया: सेवा और समर्पण के महाअनुष्ठान से जुड़ा नगर पंचायत खरोरा

0

नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल सोनी जी ने बताया
राष्ट्र प्रथम के पावन संकल्प के साथ पिछले 25 वर्षों से जनसेवा में समर्पित, देश के यशस्वी और कर्मयोगी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज पूरा देश उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना कर रहा है. इसी कड़ी में देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत खरोरा में भी भक्ति उत्साह और कृतज्ञता का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला.

इस गौरवमयी अवसर पर आयोजित आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत नगर पंचायत खरोरा के हृदय स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय (तिगड्डा) चौक में नगरवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर गरिमामयी माल्यार्पण किया गया.इसके पश्चात जयघोष के बीच दीप प्रज्वलित कर देश के प्रधान सेवक के प्रति सम्मान और आशीर्वाद प्रकट किया गया.

इस महाअभियान को व्यापक रूप देते हुए नगर पंचायत खरोरा के 11 अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर कुल 5001 मिट्टी के दीपक प्रज्वलित किए गए. दीयों की इस कतार ने पूरे चौक को आलोकित कर दिया. यह केवल दीपक का प्रकाश नहीं,बल्कि मोदी जी के सुशासन,गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति जनता के अटूट विश्वास की चमक है.सभी ने मिलकर इस दीपोत्सव के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की मंगलकामना की और उनके ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.

इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल जी,छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे जी,नगर पंचायत खरोरा अध्यक्षा श्रीमति सुनीता अनिल सोनी जी,श्रीमति सोना वर्मा जी,श्रीमति रश्मि वर्मा जी,श्री सुमित सेन जी,नगर पंचायत खरोरा cmo श्री ओम प्रकाश सिंह जी,श्री घनश्याम चंद्राकर जी,श्री विकास ठाकुर जी,श्री हेमंत देवांगन जी,श्री जय प्रकाश वर्मा जी,श्री तामेश्वर मरकाम जी,श्री पंचराम यादव जी,श्री पुणेद्र पाध्याय जी,श्री भोला यादव जी,श्रीमति गुरजीत कौर भाटिया जी, श्री बिसौहा देवांगन जी,श्री दिलराज छाबड़ा जी,श्री छगन यादव जी,श्री सचिन अग्रवाल जी,श्री भरत पंसारी जी,श्री कमलेश बंसल जी,श्री चंद्रकुमार डडसेना जी,श्री तोरण ठाकुर जी उपस्थित रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here