Home छत्तीसगढ़ 11 हजार दीपों से जगमगाया पटना, दीपों से साकार हुई पीएम मोदी...

11 हजार दीपों से जगमगाया पटना, दीपों से साकार हुई पीएम मोदी की आकृति

0

‘सेवा संकल्प अभियान’ में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, गायत्री मंदिर परिसर बना आकर्षण का केंद्र

पटना/कोरिया :  सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत पटना में बुधवार की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 11 हजार दीपों से सजे गायत्री मंदिर परिसर और नगर पंचायत क्षेत्र की रोशनी ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया। दीपों से बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य आकृति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कलेक्टर रॉक्तिमा यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निकाय कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। शाम होते ही गायत्री मंदिर परिसर दीपों की कतारों से जगमगा उठा।

नगर पंचायत द्वारा कुल 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इनमें गायत्री मंदिर परिसर में विशेष सजावट करते हुए दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक आकृति तैयार की गई। वहीं अटल परिसर में भी दीप जलाए गए तथा नगर पंचायत कार्यालय भवन को दीपों और विद्युत रोशनी से सजाया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष गायत्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पार्षदगण, एल्डरमैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर जवाहर लाल गुप्ता, रविशंकर शर्मा, मधुसूदन साहू, उमाशंकर अग्रवाल, संतोष नामदेव, राम लखन यादव, सुनील सिंह, सत्यम साहू, सचिदानन्द द्विवेदी, मीरा सोनी, रेखा वर्मा, ज्योति सिंह, निर्मला पोया, रमेश पोया, गणेश यादव, रितेश सिंह, अहिबरन सिंह, सुमन कांत तिवारी, तुला चंद गुप्ता, संजय खत्री, प्रदीप जैन, भवर लाल, सुरेश साहू, कपिल कुशवाहा, जय राजवाड़े, अर्पित वर्मा, अमन सोनी एवं कमलेश साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कर्मचारियों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम तक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाता पटना देर शाम तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी का संदेश भी देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here