Home छत्तीसगढ़ किरंदुल परियोजना ने उत्साह से मनाई श्री विश्वकर्मा पूजा

किरंदुल परियोजना ने उत्साह से मनाई श्री विश्वकर्मा पूजा

0
 एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड की किरंदुल परियोजना के विभिन्‍न कार्यक्षेत्रों सिविल विभाग, विभिन्‍न खदानों, संयंत्रों में विधि विधान के साथ श्री श्री विश्वकर्मा पूजा मनाई गई। परियोजना प्रमुख  रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सपत्‍नीक नमिता नारायण, अध्‍यक्षा, प्रेरणा महिला समिति के साथ भगवान श्री विश्‍वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया और परियोजना के उत्‍पादन-उत्‍पादकता में बढ़ोतरी, सुरक्षित कामकाज, बिना रुकावट के कार्य संचालन की प्रार्थना की और सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को श्री विश्‍वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई दी।
इसी प्रकार परियोजना के विभिन्‍न कार्यक्षेत्रों में पूजा पंडालों को विभिन्‍न फूलों और झालरों से सजाया कर भगवान श्री श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर इंजीनियरिंग उपकरणों, औजारों और भारी मशीनों की पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया।
किरंदुल परियोजना की श्री विश्‍वकर्मा पूजा काफी लोकप्रिय और देखने योग्‍य जानी जाती है। इस बार श्री विश्‍वकर्मा पूजा में शामिल और बैलाडीला की खूबसूरत पहाडि़यों को देखने बाहर से भारी संख्‍या में पर्यटक उपस्थित हुए। सभी ने खदानों और संयंत्रों का भ्रमण किया। खदानों में बड़े-बड़े डम्‍पर, डोजर और बड़ी -बड़ी मशीनरियों को देखकर आश्‍चर्य व्‍यक्‍त किए और प्राकृतिक छंटा का आनंद लिया। परियोजना प्रबंधन अपने कर्मचारियों के लिए हर सुख-सुविधाओं और स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखती है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों के विकास हेतु विभिन्‍न विकासात्‍मक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करती है। श्री विश्‍वकर्मा पूजा कार्यक्रम में विभिन्‍न विभागों के विभागाध्‍यक्ष, यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी अपने परिवार सहित उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here