अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ :छाल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) रायगढ़ क्षेत्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए छाल प्रभावित क्षेत्र में पहली बार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बोकरामुड़ा (पटेलपारा) में आयोजित इस शिविर में कुल 175 ग्रामीणों ने BP, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच कराई और दवाइयाँ प्राप्त कीं।
यह शिविर SECL के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार के दिशा-निर्देश और उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री के.सी. सुरेंद्र नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में SECL डिस्पेंसरी छाल के डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य, रक्तचाप, शुगर, श्वसन, महिला एवं बाल स्वास्थ्य की जांच की गई और स्वास्थ्य जागरूकता पर परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्याम कुमार राठिया, उपसरपंच उर्मिला राठिया, ओबीसी महासभा (बिलासपुर संभाग) उपाध्यक्ष चेतूराम साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि महेश्वर राठिया, मजदूर संघ अध्यक्ष डी.एल. ग्वालवंशी, जनपद सदस्य संत राम खूंटे सहित SECL के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।





