सक्ती : कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/10/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम हरदी वार्ड 09 में चंद्रभूषण बंजारे पिता हेतराम उम्र 76वर्ष के रहवासी मकान की विधिवत तलाशी ली गई । आरोपी द्वारा अपने रहवासी मकान में रखे एक प्लास्टिक अल्प पारदर्शी पन्नी में भरी कुल मात्रा 06 लीटर महुआ शराब बरामद होने से आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया । उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वृत्त जैजैपुर प्रभारी राशिल श्रीवास्तव आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा , सैनिक भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।




