पिथौरा के रास गरबा में विधायक संपत हुए शामिल, विजेताओं को किया पुरस्कृत
महासमुंद : शारदीय नवरात्रि पर पिथौरा के अंजलि विहार में आयोजित रास गरबा महोत्सव में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और गरबा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अग्रसेन चौक स्थित युवा दुर्गोत्सव समिति तथा शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित गरबा महोत्सव में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अंजलि विहार में आयोजित महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि और गरबा सनातनी संस्कृति, नारी शक्ति की आराधना तथा सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। गरबा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली तुलसी साहू और पूनम अग्रवाल को विधायक ने एलईडी टीव्ही प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी और उत्साह ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन समिति और नगरवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जनपद सदस्य शैलेन्द्री ध्रुव, निज सचिव नरेंद्र बोरे, युवा मोर्चा से श्रेयांश श्रीवास्तव, आयोजन समिति अध्यक्ष पुनीत सिन्हा, गौतम साहू, मंच संचालक यू.के. दास, रोहिणी देवांगन, राजेंद्र सिन्हा, लक्ष्मीलाल ध्रुव, नरेंद्र सेन, कुलजीत आजमानी, आर.के. मने, दिनेश कालसा, मनीष अग्रवाल और बिट्टू सलूजा सहित जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




