Home छत्तीसगढ़ विधायक रोहित साहू ने ली अधिकारियों की बैठक, क्षेत्र में सड़क निर्माण...

विधायक रोहित साहू ने ली अधिकारियों की बैठक, क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

0

राधेश्याम सोनवानी,राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करने हेतु विधायक रोहित साहू ने राजिम विश्राम गृह में आवश्यक बैठक ली। इस बैठक में राजस्व विभाग,लोक निर्माण विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विद्युत विभाग, वन विभाग और सेतु निर्माण सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव भी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाना और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं व समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था।

विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि क्षेत्र में हो रहे सभी सड़क निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलना हमारी प्राथमिकता है निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि वे मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें। विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के हर कोने तक पक्की, मजबूत और अच्छी सड़कें पहुंचे। सड़क विकास की पहली सीढ़ी होती है, और जब सड़कें बेहतर होती हैं, तो व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मैंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि वन विभाग, विद्युत विभाग या अन्य किसी भी तकनीकी अड़चन के कारण हमारे विकास कार्य न रुकें। काम पूरी पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके और राजिम विधानसभा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here