सक्ती : कोरबा में वोट बचाओ देश को लेकर प्रेस वार्ता में शक्ति विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत नवज्योति पटनायक कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महत ने देश में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस नेता नवज्योति पटनायक ने मतदाता सूची से करीब साढ़े 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। इसी मुद्दे को लेकर कोरबा के टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।
कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की। पार्टी का कहना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का उचित निराकरण होना चाहिए। पटनायक जी ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से लगभग 5 से 6 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। अब देखना होगा कि मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर चुनाव आयोग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष बूथ प्रभारी सहित कांग्रेस सदस्य गण कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




