Home छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Weather: धनतेरस-दिवाली पर नहीं बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में थमा बारिश का...

Chhattisgarh Weather: धनतेरस-दिवाली पर नहीं बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में थमा बारिश का दौर, अब बढ़ेगी ठंड

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कमजोर पड़ गया है। इसके साथ ही आसमान साफ होने लगा है और मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बारिश खलल डालती नजर नहीं आ रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थमने की उम्मीद है। त्योहारों के दौरान भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने धनतेरस और दीपावली को लेकर प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। इससे बाजारों में खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के लिए मौसम अनुकूल रहने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दो दिन बाद रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रात के पारे में गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। यानी फिलहाल दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here