Home छत्तीसगढ़ गौशाला में लगी आग- पशु पालक किसान को हुई हजारों की क्षति

गौशाला में लगी आग- पशु पालक किसान को हुई हजारों की क्षति

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर  : थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा में एक किसान के गौशाला में आग लगने से किसानों को हुआ हजारों की नुकसान हुई है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश यादव आ0 प्रेमधारी यादव निवासी ग्राम कटिंदा के मकान से सटे गौशाला में बीते रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे गौशाला में बंधे मवेशी थोड़े बहुत जलकर जख्मी हुए हैं। जिनका उपचार पशु चिकित्सालय के कर्मियों द्वारा किया गया है ।

आग के कहर से गौशाला पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही कि घर तक आग नहीं पहुंच पाई जिससे किसान का आशियाना बच गया। गौशाला में आग लगाने से किसान को लगभग ₹50000 के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।प्रभावित किसान ने शासन प्रशासन से क्षति पूर्ति की मांग किया है ताकि वह अपने गौशाला का फिर से निर्माण करा सके। जिससे बेजुबान पालतू गाय बैल बछड़ों का गौशाला बहाल हो सके। किसान को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here