
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी,नगरी : छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र महान स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण जी के बलिदान दिवस पर आदिवासी समाज नगरी के तत्वावधान में जंगल पारा नगरी में स्थापित वीर नारायण जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उपस्थिति नागरिको के द्वारा नमन किया गया। इस बीच क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि वीर नारायण जी के द्वारा देश के लिए दिए गये बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता । वीर नारायण जी पहले स्वतंत्रता सेनानी है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए लोगो मे क्रांति की अलख जगाई और अंग्रेजों से क्षेत्र वासियो की हक लड़ाई के लिए व देश के आजादी के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी जिनकी लोकप्रियता पूरे देश मे फैल गई जिसे देख कर अग्रेजो ने उन्हें फांसी पे चढ़ा दिया जिसके बाद क्रान्ति की लहर पूरे देश फ़ैल गई जिस वजह से हमे आज आजादी मिली जो कि हमारे समाज और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है ।वही बलिदान दिवस पर विशेषरूप से पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्रवण मरकाम,टिकेश्वर ध्रुव, पार्षद नगरी, प्रमोद कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धमतरी, डोमार ध्रुव, व बड़ी संख्या में सामाजिकजनों के साथ क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।



