एस एच अजहर अमन पथ दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एक साल पूरे होने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिले के निवासियों का मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और समुदाय की स्वास्थ्य स्थिति सुधार लाने के लिए आयोजित किया गया।

इसमें दंत रोग j,गैर संचारी रोग ,अस्थि रोग , चर्म रोग,मानसिक स्वास्थ्य रोग परामर्श,नेत्र रोग नाक, कान,गला रोग,सिकल सेल जांच, हीमोग्लोबिन जांच,ब्लड ग्रुप जांच, वयोवृद्ध सेवाएं एवं नशामुक्ति परामर्श और जांच चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया ,इस शिविर में 130पुरुषों व 103 महिलाओं का स्वास्थ जांच किया।इसमें मनोरोग विशेषज्ञ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ विजय कर्मा,डॉ देश दीपक ,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ शर्मा,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अमन सिंह,नेत्र रोग विशेषज्ञ,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय भुवन खुर्रे, मीडिया अधिकारी बी एस नेताम, विकास खण्ड प्रबंधक जीवन नाग ,आर एम ए शत्रुघ्न सोनी, पीयूष उपाध्याय ,नेत्र सहायक अधिकारी अशोक कुमार मरकाम, कुष्ठ रोग एन एम ए शंकर घोष, टी बी कार्यक्रम से सूरज सिंह एवं लैब टेक्निशन, स्टॉफ नर्स आर एच ओ उपस्थित थे



