
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : शहादत ,समर्पण, त्याग से सिंचित 76 बरस के सफर को बरकरार रखते हुए देश प्रेम जज्बे के साथ नगर लखनपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शासकीय प्राथमिक स्कूलो तथा नीजी शैक्षणिक संस्थानों में ससम्मान ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल नगर भ्रमण किये।
नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी ने झंडा फहराकर कर सलामी दी। इस मौके पर सत्यनारायण तिवारी, भाजपा नेता दिनेश साहू , नपं उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, पार्षद बृजकिशोर पांडेय,एल एस सिसौदिया
नगरकर्मी गणमान्य नगरवासी ध्वजारोहण समारोह में हाजिर रहे। कार्यालय जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा ने झंडा फहराया। दौरान ध्वजारोहण के जंप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा ने कहा कि– सन् 1947 में आजादी मिलने के उपरांत सन् 1950 में संविधान लागू हुई। देशवासियों के लिए नियम शर्तें बनाये गये यहीं से गणतंत्र दिवस मनाये जाने की शुरुआत हुआ।
प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व खुद इस बात की साक्षी रही है।दूसरे जानकारों ने भी गणतंत्र दिवस के एतिहासिक पहलूओ के बारे में जिक्र किये । कार्यक्रम में एसडीओ प्रवीण खलखो, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, लेखापाल सीता एक्का, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, मनोज कुमार मांझी, सभी जनपद स्टाफ उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के फेहरिस्त में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय,वनपरिक्षेत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पशु चिकित्सालय, बिजली आफिस, कृषि विभाग स्थानीय सभी बैंक शाखाओं तथा नीजी शैक्षणिक संस्थान नेहरू बाल मंदिर,
एचिव्हर स्कूल, गुरूकुल सरस्वती शिशु मंदिर, में संस्था प्रमुखों ने ध्वजा फहराया । गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल संस्था के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
भाजपा मंडल कार्यालय एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय काम्प्लेक्स ,बस स्टैंड में सार्वजनिक रूप से ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाई गई। ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।



