तिल्दा : खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से मोना बबलू भाटिया ने खरोरा के सभी वार्डों के अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एवं कांग्रेस पार्टी से सभी पार्षदों ने नामांकन फार्म भरा ! जिसमें कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी, पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊधोराम वर्मा जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम नशीने जी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा जी, निलेश चंद्रवंशी, धनेश वर्मा जी शामिल हुए !
सबसे महत्वपूर्ण नामंकन रैली में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पार्षदों ने खरोरा नगर के मां महामाया मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां करियादामां मंदिर, सतनामी समाज के बाबा गुरू घासीदास बाबा के मंदिरों, हनुमान मंदिर में जोड़ा नारियल चढ़ाते हुए पुजा अर्चना कर गायत्री समिति के रामधुनि किर्तन के साथ नामांकन फार्म भरा जिससे नगरवासियों में अलग ही उत्साह का संचार हुआ ! अध्यक्ष प्रत्याशी मोना बबलू भाटिया एवं कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशियों ने नगर के सभी देवी-देवतांओ का आशिर्वाद आशिर्वाद प्राप्त कर नामांकन फार्म भरे !
वहीं बता दे कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी मोना बबलू भाटिया तत्कालीन खरोरा ग्राम पंचायत के उप-सरपंच एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष रहे स्व गुरूचरण सिंह भाटिया के बेटा-बहू है जिनकी पुरी जिंदगी खरोरा बस्ती के सभी घरों से पारिवारिक रूप से सुख-दुख से जुड़े रहे जिनका फायदा अपने पिता जैसे हर घर से सुख-दुख से जुड़े अध्यक्ष प्रत्याशी मोना बबलू भाटिया को जरूर मिलेगा !



