इन दोनों डिस्काउंट के साथ POCO X7 Pro के बेस मॉडल को 24,999 और दूसरे वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 19 फरवरी तक लागू रहेगा। पोको का यह फोन नेबूला ग्रीन, ऑब्सिडियन ब्लैक और यल्लो कलर ऑप्शन में आता है।
POCO X7 Pro की खूबियांPOCO X7 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,200nits है। यह Dolby Vision और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। पोको के इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB तक रैम सपोर्ट करता है।
पोको का यह फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYT-600 है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया था। इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
POCO के इस फोन में 6,550mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन IP66/68/69 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में कई एआई फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें AI Notes, AI Erase Pro, AI Interpreter, AI Recorder, AI Subtitles जैसे फीचर्स प्रमुख हैं।



