Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण के पैरावट में लगी आग – दमकल की टीम ने खाक...

ग्रामीण के पैरावट में लगी आग – दमकल की टीम ने खाक होने के बाद पाया काबू

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में 12 फरवरी दिन बुधवार की दोपहर ग्रामीण के पैरावट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्रभावित ग्रामीण ने दमकल टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पहुंच किसी तरह आग पर काबू पाया।

दरअसल डॉक्टर राजवाड़े पिता मोहन राजवाड़े साकिन ग्राम गणेशपुर गांधी चौक अपने घर के समीप बाड़ी में मवेशियों के लिए पैरा रखे हुए था अज्ञात कारणों से पैरावट में आग लग गई। ग्रामीण ने सूझबूझ से काम लेते हुए तत्काल दमकल टीम को सूचना दी सूचना पर दमकल की वाहन मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाता पैरा जलकर खाक हो चुकी थी । पैरा के जल जाने से ग्रामीण के सामने मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here