
अम्बागढ़ चौकी :-औंधी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार प्रसार अभियान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 की भाजपा अधिकृत प्रत्यासी को गांव गांव में भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। बता दें कि भोजेश शाह मंडावी को व्यवहार के चलते औंधी के साथ-साथ सालेभट्ठी,पेंदोड़ी,नवागांव,शारदा, जामड़ी,मोरचुल,सरखेड़ा सहित क्षेत्र क्रमांक 08 में आने वाले गांवों में भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
दो पत्ती छाप के चुनाव चिन्ह में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 से चुनाव लड़ रहे भाजपा अधिकृत प्रत्याशी भोजेश शाह मंडावी ने बताया कि गांव गांव में बुजुर्गों, महिलाओं के आशीर्वाद के साथ ही युवाओं का भी समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं जिससे उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।



