Home छत्तीसगढ़ आवास योजना ग्रामीण की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे सीईओ, दिए आवश्यक...

आवास योजना ग्रामीण की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे सीईओ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

 

 

बैकुंठपुर दिनांक 13फरवरी 25 : ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान मिले इसके लिए आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है और इस योजना की प्रगति का आंकलन करने के लिए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बैकुंठपुर जनपद पंचायत में विभिन्न ग्राम पंचायत में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और कार्य को तेजी से पूरा करने का सुझाव दिया। संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक हितग्राहियों को आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद करें ताकि जल्द से जल्द सभी को पक्की छत का लाभ मिल सके। जनपद पंचायत भ्रमण पर निकले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया श्री आशुतोष चतुर्वेदी के द्वारा दिनांक ग्राम पंचायत पिपरा मे प्रधानमंत्री आवासो का निरिक्षण किया गया एवं कार्य मे प्रोग्रेस लाने हेतु आवास मित्र, रोजगार साहयक,तकनिकी सहायक, ब्लॉक समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान आवास योजना ग्रामीण के जिला अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here