Home धर्म Ramadan 2025: इस दिन रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए कब...

Ramadan 2025: इस दिन रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए कब से शुरू हो रही है इस पाक महीने की शुरुआत

0
नई दिल्ली :  रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है, जो शाबान के बाद आता है। यह इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस पवित्र महीने के दौरान, मुसलमान 29-30 दिनों तक रोजा रखते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखना जरूरी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता है। साथ ही तामसिक चीजों से दूरी रखी जाती है। यह पवित्र अवधि कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और अच्छे कर्म करने पर जोर देती है।वहीं, इसकी तारीख को लेकर थोड़ी लोगों के मन में कन्फ्यूजन बनी हुई। ऐसे में आइए इसकी सही डेट और समय जानते हैं।

रोजे कब से शुरू होंगे? (Ramadan 2025 Date And time)इस बार रमजान की शुरुआत 28 फरवरी या फिर 1 मार्च से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी डेट अभी साफ इसलिए नहीं हुई है, क्योंकि यह चांद दिखने पर ही निर्भर करता है। रमजान का नया चांद दिखाई देने के बाद ही रमजान की शुरुआत होती है।

ऐसे में अगर 28 फरवरी को रमजान दिखता है, तो 1 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं, अगर 1 मार्च को रमजान का चांद नजर आएगा, तो 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

रमजान का महत्व

इस्लाम में रमजान को एक पवित्र महीना माना जाता है, जो ईश्वरीय दया और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र महीने के दौरान पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। यह महीना आध्यात्मिकता, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देता है। माना जाता है कि रमजान के दौरान रोजे रखने से व्यक्ति का शरीर और आत्मा दोनों ही शुद्ध होते हैं।

इसके साथ ही अल्लाह जीवन में बरकत प्रदान करते हैं। ऐसे में इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नमाज अदा करें और अच्छे कार्य में शामिल हों।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here