रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : सरगुजा जिले के ब्लाक लखनपुर निवासी कवि सुरेश प्रसाद जायसवाल निश्छल ने 23 फरवरी को अपने सरगुजिहा काव्य रचना “”लाली बकरा”” सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज को नजर किये माननीय सांसद महोदय ने अपने कर कमलों से निश्छल जी द्वारा रचित काव्य रचना का विमोचन किया। साथ ही श्री जायसवाल ने अपनी सरगुजिहा रमायन और सरगुजिया हनुमान चलीसा की प्रतियां सांसद महोदय को ससम्मान भेंट किये। निश्छल जी अपने सरगुजिहा काव्य रचना के चलते काफी मशहूर होने लगे हैं।



