
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में एक महिला की जली कंकाल मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हैं। पुलिस ने कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या काण्ड के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतिका महिला पति के उपर हद से ज्यादा शक किया करती थी । परेशान पति ने मुजफ्फरपुर से11 फरवरी को घुमाने के बहाने पत्नी को जिले के कुंवरपुर समीप सुनसान जंगल में लेजाकर दिनदहाड़े पहले साल से गला घोंट मौत के घाट उतार दिया बाद इसके साक्ष्य छुपाने महिला के शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया । दरअसल आरोपी पति अमरीश कुमार पिता भग्गू उम्र 32 वर्ष जाति निषाद राज ग्राम कसौली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरपुर उत्तरप्रदेश ने सोची समझी चाल से पुलिस को गुमराह करते हुए 14 फरवरी को शहडोल मध्यप्रदेश के जीआरपी थाने पहुंच पत्नी मोनी निषाद राज उम्र 28 वर्ष की लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था ।
जीआरपी पुलिस मोनी निषाद राज की तलाश कर रही थी। पुलिस मोनी के पति अमरीश कुमार को लेकर मंगलवार को लखनपुर आई थी पति के निशान देही पर पुलिस ने मोनी का कंकाल कुंवरपुर जगल से बरामद किया। पुलिस ने बताया मकतुला मोनी अपने पति अमरीश निषाद राज पर किसी दूसरे महिला से नाजायज ताल्लुकात होने की शंका किया करती थी। इस बात को लेकर दोनों के दरमियान नित्यप्रति विवाद होते रहते था। इससे परेशान होकर पति अपने पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया पत्नी को घूमाने के बहाने 11 फरवरी को सरगुजा के लखनपुर ले आया कुंवरपुर जंगल में उसने पहले साल से पत्नी की गला घोट कर हत्या की और पेट्रोल डालकर शव को जला दिया । गौरतलब है कि 25 फरवरी की शाम जीआरपी शहडोल थाने देवनारायण बिजोरिया ने मामले को लेकर लखनपुर थाने पहुंचे उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी इसके बाद लखनपुर पुलिस के साथ जीआरपी पुलिस आरोपी को लेकर मौके वारदात पर पहुंचे तथाकथित आरोपी के निशानदेही पर महिला का जला कंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पति यहां से वापस शहडोल पहुंचा वहां जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी मानी निषाद राज ट्रेन से उतरी और वापस नहीं लौटी जीआरपी पुलिस गुम इंसान दर्ज कर महिला की तलाश कर रही थी।
आरोपी पति अमरेश कुमार निषाद राज के इकबाले जुर्म तथा निशानदेही पर मध्यप्रदेश एवं सरगुजा पुलिस कुंवरपुर जगल पहुंची और मकतूला महिला के जली कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अम्बिकापुर भेजा दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पांच छः साल पहले लखनपुर तथा आसपास इलाके में रह चुका था। तथा यहां के भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। क़ातिल पति ने पत्नी की क़त्ल करने के लिए लखनपुर के कुंवरपुर जंगल वाले इलाके को चुना वह ट्रेन के जरिए उत्तरप्रदेश से शहडोल होते हुए अम्बिकापुर आया वहां से लखनपुर पत्नी को लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। घटनाक्रम के आरोपी पति को पुलिस ने क़त्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।



